13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव पर होगा भाजपा का फोकस

OM Darpan

Jul 21, 2024 05:07 am 218 views
  • भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  •  नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की
  • देशविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें कार्यकर्ता, जनता के मध्य रखें विचार - सुभाऊ कश्यप
जगदलपुर/ कौशल संदुजा भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाॅल में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश के आगामी कार्यक्रम व गतिविधियों से अवगत कराते हुये वर्षान्त में होने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव पर पूरा फोकस करने पार्टी के सदस्यों से कहा गया। बैठक में नरेंद्र मोदी को निरंतर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने व देश का नेतृत्व करने के लिये बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की गयी।   जिला कार्यकारिणी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डा. सुभाऊ कश्यप ने कहा कि भाजपा की पहचान उसके करोड़ों करोड़  कर्मठ कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात देश के उत्थान के लिये बिना रुके कार्य कर रहे हैं। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता राष्ट्र विरोधी ताकतों का मजबूती से मुकाबला करें और राष्ट्र को वैभव के शिखर पर पहुँचाने प्राणप्रण से कार्य करें। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय का परचम लहराने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जायें। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने प्रस्ताविक भाषण दिया। पूर्व संगठन महामंत्री विधान चंद्र कर ने उद्घाटन भाषण में कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना रखी। पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं का वाचन किया। जिला उपाध्यक्ष श्री निवास मिश्रा ने प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्तावना बैठक में रखी। जिला सहप्रभारी सेवक राम नेताम ने प्रदेश के आगामी कार्यक्रम व गतिविधियों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया।दिवंगत कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों के लिये शोक संदेश व श्रंद्धाजलि कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही द्वारा बैठक में दी गयी और उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया गया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। omdarpan   जिला कार्यकारिणी बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, राजाराम तोडे़म,सुधीर पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, संजय पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू,अश्विन सरडे,धरमू मण्डावी, रैतू राम बघेल, निर्देश दीवान,दंतेश्वर राव, आलोक अवस्थी, व्ही आर राजपूत,सुरेश गुप्ता, परिस बेसरा, फूल सिंह सेठिया, सतीश सेठिया, उदबो राम नाग, नरसिंह ठाकुर, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, भारती श्रीवास्तव, दयावती देवांगन, यशवर्धन राव, निर्मल पाणिग्रही, दिगम्बर राव, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव, मनीष पारेख,अविनाश श्रीवास्तव, दीप्ति पाण्डेय, रामकुमारी यादव, स्नेहलता बैस, रौशन सिसोदिया,मनोज पटेल, वनवासी मौर्य, जीतेन्द्र पाणिग्रही, पुरूषोत्तम जोशी, वेदान्त दीक्षित, राजेन्द्र बाजपेयी, बबलू दुबे, कृष्ण कुमार शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, मनोरंजन राय, अशोक नेताम, मोहन सिंह, मानिक राम नाग, अतुल कौशल, प्रकाश रावल, ममता  राणा, डाकेश्वरी पाण्डेय, कुसुम परिहार, अनिल लुंकड़,बी जयराम, अनिल शर्मा, उत्तम लाल वर्मा,नरेन्द्र पाणिग्रही,बृजेश शर्मा,अनिल राव, रुपेश जैन, गोविन्द ईनाणी, श्रीपाल जैन, गणेश नागवंशी, पिन्टू साव, केके द्विवेदी,नरेश गुप्ता आदि सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913234451557

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 6