13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुवैत में आग की घटना में बढ़ी मृतको की संख्या

OM Darpan

Jun 13, 2024 08:52 am 167 views

मृतकों की संख्य बढ़ कर हुई 49

10 भारतीय श्रमिकों अस्पताल से मिली छुट्टी

कुवैत। कुवैत के अल-मंगफ में आवासीय इमारत में भीषण आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है. जिनमें कई भारतीय श्रमिक है जो इमारत में रह रहे थे। इस घटना में 40 से अधिक घायल हुये हैं जिन्हें कुवैत के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुवैत के अधिकारी राहत एवं बचाव में जुटे हुए हैं तथा मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है।
10 भारतीयों को मिलेगी अस्पताल से छुट्‌टी कुवैत में भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका ने मुबारक अल-कबीर अस्पताल, फरवानिया अस्पताल और अल-अदान अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुबारक अल-कबीर अस्पताल में भर्ती 11 भारतीयों में से 10 को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
कुवैत की समाचार एजेंसी कुना की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मतृकों की संख्या बढ़कर 49 हो गयी है। रिपोर्ट में गृह मंत्रालय के सुरक्षा सूचना निदेशक मेजर जनरल नासिर अब्दुल सलैब के हवाले से मिली जानकारी में इमारत के मालिकों को कड़ा दंड दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय के बड़े अधिकारी आग लगने के कारण की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की जा रही है।
घटना के जिम्मेदारो पर होगी कार्रवाई कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल अहमद अल जाबेर अल सबा ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे इस घटना के परिपेक्ष्य में ऐसे कदम उठाये जिससे इस तरह की दुखद की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने इस घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।
 
एक ही कंपनी के 160 कर्मचारी रहते थे इमारत में समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस इमारत में एक ही कंपनी के लगभग 160 कर्मचारी रहते थे और आग इमारत के एक रसोईघर में लगी और देखते ही देखते तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। कुवैत के सुरक्षा अधिकारी मेजर जनरल ईद रशीद हमाद ने आग लगने की पुष्टि की है।
 
चार लोगो ने उपचार के दौरान तोड़ा दम कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग से कई घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से चार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913234451557

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 6