13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर

OM Darpan

Nov 16, 2024 06:23 am 161 views
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।  दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर कोंडागांव ऑडिटोरियम में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्होंने उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने देश के अमर नायकों और बलिदानियों को भी नमन किया। ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हर साल 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे, जिन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के प्रति जागरूक किया और अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की दमनकारी नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके क्रांतिकारी विचार और देशप्रेम की भावना आज भी सभी को प्रेरित करती है। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर प्रदेश को आगे बढ़ाने और विकास के पथ पर अग्रसर रहने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन भी किया गया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और जिलेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914004513133

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 6