भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा: गजेंद्र यादव
OM Darpan
Nov 16, 2024 06:55 am
185 views
16 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]

- बेमेतरा में जिलास्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र यादव ने किया शिरकत
भाजपा ने बढ़ाया जनजातियों का मान विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि जनजातीय समुदाय ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आदिवासी समाज को सम्मान देने का काम भाजपा ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों का उत्थान हो रहा है। देश की राष्ट्रपति जनजाति समाज से हैं। भाजपा ने जनजातियों के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा, खेल व कला संस्कृति को बढ़ावा देने की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रकाश पर्व की शुभकामनाएँ विधायक गजेंद्र यादव ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें कड़ी मेहनत और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। उन्होंने सत्य, संतोष, दया और प्रेम पर आधारित समाज का निर्माण करना सिखाया। गुरु नानक देव जी ने हमें सिखाया कि ईश्वरीय प्रकाश सभी में विद्यमान है। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' के शाश्वत संदेश के साथ हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ता है और हमारी गहरी आध्यात्मिक चेतना व सामाजिक सद्भाव को पुष्ट करता है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन