Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आहिवारा में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर कार्यशाला का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आहिवारा (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।

आहिवारा के शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा थे, जबकि महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा गुप्ता के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की आवश्यकता, संभावनाओं और प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि यह न केवल एक राजनीतिक सुधार है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक और प्रशासनिक व्यवस्था में एक क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

विधायक ने आगे कहा कि एक साथ चुनावों के आयोजन से बार-बार लगने वाली आचार संहिता का समापन होगा, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी, संसाधनों की बचत होगी और शासन की निरंतरता बनी रहेगी। इसके अतिरिक्त, मतदाताओं की भागीदारी भी बढ़ेगी, जिससे लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि शंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, भिलाई जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बीजपुरिया, पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, वरिष्ठ भाजपा सदस्य शंकर लाल देवांगन, मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर, वार्ड पार्षद अनुज साहू, इंद्रजीत राउत, पवन जैन, कॉलेज जन भागीदारी समिति अध्यक्ष अभिषेक सिंह और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस विचारोत्तेजक कार्यशाला के माध्यम से सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और विद्यार्थियों ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने और इसके समर्थन में एक व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow