23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भर्ती में पारदर्शिता से लौटा युवाओं का भरोसा

शेयर करें

OM Darpan

Dec 05, 2025 06:22 am 228 views
भर्ती में पारदर्शिता से लौटा युवाओं का भरोसा

 

  • सीएम साय ने सीजी पीएससी टॉपर्स को दी नसीहत- 'जैसे चयन हुआ, वैसे ही ईमानदारी से निभाएं दायित्व'

  • दुर्ग ग्रामीण विधायक के नेतृत्व में हुई मुलाकात

  • अभ्यर्थियों ने कहा- पहले सिस्टम में दिखता था भ्रष्टाचार, अब निष्पक्ष हो रही परीक्षाएं

रायपुर/ दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2024 की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में हुई इस सौजन्य मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने टॉप-10 में जगह बनाने वाले युवाओं और उनके अभिभावकों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को सुशासन का मंत्र देते हुए कहा कि पारदर्शिता ही प्रशासन की नींव होनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुशासन के लक्ष्य में युवा भागीदार

मुख्यमंत्री साय ने प्रावीण्य सूची (Merit List) में आए अभ्यर्थियों से कहा कि कठिन परीक्षा पास कर वे अब युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन चुके हैं। उन्होंने कहा, "यह सफलता आपकी मेहनत, संकल्प और समर्पण का परिणाम है, जो आपके परिवार और शिक्षकों की भी जीत है।"

सीएम ने नवनियुक्त अफसरों को संदेश देते हुए कहा, "जिस पारदर्शिता के साथ आपका चयन हुआ है, आप उतनी ही पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करें। मुझे खुशी है कि आप जैसी युवा प्रतिभाएं अब प्रशासन में महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगी और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के हमारे लक्ष्य में भागीदार बनेंगी।"

योग्यता और क्षमता ही सर्वोच्च प्राथमिकता: चंद्राकर

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए सरकार की नीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रही है। योग्यता और क्षमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष प्रशासन के जरिए असली प्रतिभाओं को अवसर मिल रहे हैं।"

'भ्रष्टाचार खत्म, अब सिस्टम पर बढ़ा भरोसा'

मुलाकात के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने पिछले कुछ वर्षों की तुलना में बदली हुई व्यवस्था पर बात की। सेकेंड टॉपर स्वप्निल वर्मा ने कहा, "पहले सीजी पीएससी से भरोसा उठ गया था और हर तरफ भ्रष्टाचार नजर आता था। लेकिन पिछले दो सालों से जिस प्रकार पूर्ण पारदर्शिता से भर्ती हुई है, वह काबिले तारीफ है। अब युवाओं का रुझान फिर से जागा है।"

टॉप टेन में शामिल सृष्टि गुप्ता और शताक्षी पांडेय ने भी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दो वर्षों से निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसके चलते केवल मेहनत और लगन से मुकाम हासिल करना संभव हो पाया है।

ये हैं टॉप-10 में शामिल अभ्यर्थी

मुलाकात करने वाले टॉपर्स में देवेश प्रसाद साहू, स्वप्निल वर्मा, यशवंत कुमार देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, शताक्षी पाण्डेय, अंकुश बैनर्जी, सृष्टि गुप्ता, प्रशांत वर्मा और सागर वर्मा शामिल थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923102148319

विज्ञापन

Advertisement