रायगढ़।
चक्रधरनगर में ग्राम भोजपल्ली निवासी प्रसन्न कुमार गुप्ता 65 वर्ष द्वारा गांव के दनेश शर्मा व 04 युवकों द्वारा रास्ता रोक कर लुटपाट व मारपीट करने की शिकायत थाना चक्रधरनगर में कराई गई। शिकायत करता ने बताया कि 10 जून को रात्रि 10 बजे जेएमजे अस्पताल में भर्ती अपने बेटे के लिए घर से खाना लेकर अस्पताल जा रहा था, जहां 04 लोगों द्वारा प्राथमिक स्कूल भोजपल्ली के पास दिनेश शर्मा, अमित साहू, अमन गुप्ता, भोलानाथ खड़िया और चंद्रहास किसान मिलकर गाड़ी को रोक करगाली गलौज व मारपीट करने लगे तथा जेब में रखे 11,500 रूपए लूटकर भाग गए, प्रार्थी की शिकायत पर पर थाना चक्रधरनगर ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 341, 395 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिया गय।
इसे पढ़े- कुवैत में आग की घटना में बढ़ी मृतको की संख्या
जिसमें पुलिस ने आरोपी अमन गुप्ता, चंद्रहास किसान, भोलानाथ खड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया ।
आरोपियों ने पुरानी रंजिश पर दिनेश शर्मा और अमित साहू के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया हैं । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी अमन गुप्ता से 900 रूपए , चंद्रहास किसान से 1000 रूपए तथा भोलानाथ खड़िया से 1000 रूपए की जप्ती की गई है, आरोपियों ने कुछ रकम को खाने पीने में खर्च कर देना बताए हैं ।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया । प्रकरण के दो नामजाद आरोपी दिनेश शर्मा और अमित साहू फरार है, चक्रधरनगर पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगा पता साजी कर रही है ।
इसे पढ़े- 25 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक पुलिस कांस्टेबल के साथ दो गिरफ्तार
इसे पढ़े- स्वास्थ्य केंद्र के फर्श पर महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त









