Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

02 ईनामी नक्सली सहित 05 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

02 ईनामी नक्सली सहित 05 नक्सलियों द्वारा किया गया आत्मसमर्पण

 

01 नक्सली के द्वारा 01 नग हथियार के साथ किया गया आत्मसमर्पण।

सुकमा/ कौशल संदुजा

जिला सुकमा में  सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ. ग.),  कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा,  सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा,  आंनद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं  किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा,  नितिन कुमार, कमाण्डेन्ट 219 वाहिनी सीआरपीएफ,  प्रेमजीत कुमार, कमाण्डेन्ट 50 वाहिनी सीआरपीएफ,  शशि भूषण सिंह बिस्ट, कमाण्डेन्ट 208 कोबरा वाहिनी के निर्देशन तथा  निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा,  अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा,  आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की “ छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार ” योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 02 ईनामी नक्सली सहित कुल 05 नक्सलियों क्रमशः 01. करटम सुक्का उर्फ हड़मा पिता स्व. देवा ( बटालियन नं. 01 कम्पनी नं.02 प्लाटून नं. 02 सेक्शन “ए” का पार्टी सदस्य ईनामी 02 लाख रूपये) उम्र लगभग 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी मैलासूर पेदापारा थाना भेजी जिला सुकमा, 02. सोयम बदरा पिता स्व० दूला ( गोमपाड़ आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष / वर्तमान जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख) उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोमपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा, 03. दिरदो केशा पिता दिरदो पाण्डू (कोर्राजगुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य ) उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी मैलासूर थाना भेजी जिला सुकमा एवं 04. मुचाकी मासा पिता देवा (नागाराम पंचायत मिलिशिया सदस्य ) उम्र लगभग 55 वर्ष, जाति मुरिया निवासी नागाराम थाना चिंतलनार जिला सुकमा के द्वारा आज दिनांक 06.07.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में  दुर्गाराम, द्वितीय कमान अधिकारी 50 वाहिनी सीआरपीएफ,  निरज कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी 219 वाहिनी सीआरपीएफ,  मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं  सपन चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया । नक्सली करटम सुक्का उर्फ हड़मा, दिरदो केशा, मुचाकी मासा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम डीआईजी ऑफिस कोंटा (आरएफटी), 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं सोयम बदरा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल का विशेष प्रयास रहा है ।

इसी क्रम में नक्सली सदस्य मड़कम हड़मा पिता मड़कम हिड़मा (सिंदूरगुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य ) उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुमोड़तोंग थाना किस्टाराम जिला सुकमा के द्वारा  राम कृष्ण तिवारी, सहायक कमाण्डेन्ट 208 कोबरा वाहिनी, एवं  मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष 01 नग हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया गया है। नक्सल को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 208 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है|

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” के तहत् सहायता

राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे ।

 

omdarpan

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment