दुर्ग (Omdarpan News)।
दुर्ग जिला अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दुर्ग नियोनेटल एम्बुलेंस की सौगात मिली है। यह विशेष एम्बुलेंस पूरे दुर्ग संभाग में नवजात शिशुओं के लिए एक संजीवनी के रूप में काम करेगी। अब ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में जन्मे गंभीर नवजात बच्चों को हाई रिस्क की स्थिति में समय पर बड़े अस्पताल तक पहुंचाना आसान हो गया है। एक महीने तक के शिशु को इमरजेंसी में भर्ती कराने के लिए परिजन सीधे 108 पर कॉल कर सकते हैं।
एम्बुलेंस में मौजूद हैं जीवनरक्षक उपकरण
नवजात शिशुओं की नाजुक स्थिति को देखते हुए इस दुर्ग नियोनेटल एम्बुलेंस में हाई ऑक्सीजन, वार्मर, इन्फ्यूजन पंप समेत सभी अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरण मौजूद हैं। इन सुविधाओं के चलते गंभीर नवजात को अस्पताल पहुंचने के रास्ते में ही जरूरी इलाज मिल सकेगा। इस आपात सेवा की सबसे खास बात यह है कि सफर के दौरान शिशु के साथ उसकी मां भी एम्बुलेंस में जा सकती है।
जरूरी संपर्क नंबर (आपातकालीन सेवा हेतु):
इमरजेंसी भर्ती के लिए: यदि एक महीने तक के शिशु को भर्ती कराना हो तो डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (108) के मोबाइल नंबर 7000085006 पर संपर्क करें।
लोकेशन ट्रैकिंग: एम्बुलेंस की वर्तमान लोकेशन जानने के लिए 6269002641 पर डायल किया जा सकता है।
यह दुर्ग नियोनेटल एम्बुलेंस सुविधा विशेष तौर पर पूरे दुर्ग संभाग के लिए शुरू की गई है, जिससे आपात स्थिति में समय पर इलाज सुनिश्चित कर नवजातों की जान बचाई जा सकेगी।
यह भी पढ़ें: दुर्ग की ताजा खबरें









