Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

व्यापारी मंडल परिवार इंदिरा मार्केट दुर्ग के 36 सदस्य श्री रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने स्टेशन पर फूल मालाओं से किया स्वागत, अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन का संकल्प पूरा

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

इंदिरा मार्केट, दुर्ग के व्यापारी मंडल परिवार के 36 सदस्यों का समूह प्रभु श्री रामलला के दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ। इस समूह का नेतृत्व देश पाण्डेय कर रहे थे। शुक्रवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर सभी सदस्यों को दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने फूल मालाओं से सम्मानित करते हुए उनकी सुगम यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर व्यापारी मंडल परिवार के प्रमुख सदस्य अजय गुप्ता, जीतू, विनोद खत्री, संजय ताम्रकार, और देश पाण्डेय उपस्थित रहे। अयोध्या जाने वाले इन सदस्यों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब से श्री रामजन्मभूमि में श्री राम की मूर्ति की स्थापना हुई थी, तभी से उन्होंने एक दिन सभी व्यापारियों के साथ मिलकर प्रभु श्री राम के दर्शन करने का संकल्प लिया था। अब वह समय आ गया है, जब प्रभु की कृपा से उनका यह संकल्प पूरा हो रहा है।

रवाना होते समय पूरे समूह में उत्साह और भक्ति का माहौल था, और सभी ने प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम पहुँचने की इच्छा व्यक्त की।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment