(रोहितास सिंह भुवाल)
दुर्ग।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस दुर्ग ने सख्त अभियान चलाया है। पिछले दो महीनों में 12,609 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 50 लाख 2 हजार रुपये समन शुल्क के रूप में वसूले गए हैं।

सबसे ज्यादा कार्रवाई इन नियमों के उल्लंघन पर:
बिना हेलमेट: 3,692 चालकों पर कार्रवाई
नो पार्किंग उल्लंघन: 1,981 वाहन चालकों पर कार्रवाई
इसके अलावा, तीन सवारी, तेज रफ्तार, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, ट्रैफिक सिग्नल उल्लंघन, काली फिल्म लगे वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है, साथ ही हुटर, नीली बत्ती और सायरन का दुरुपयोग करने वाले वाहन चालकों पर भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सड़क सुरक्षा माह: 54,776 लोगों को किया गया जागरूक
यातायात पुलिस दुर्ग ने जनवरी माह में सड़क सुरक्षा माह के तहत 78 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनके माध्यम से 54,776 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस दुर्ग वाहन चालकों से अपने और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करने की अपील करती है।
पुलिस प्रशासन का मार्गदर्शन
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में की गई।









