Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ में 7 नक्सली ढ़ेर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • हथियार और विस्फोटक बरामद

  • 14 दिन पहले मारे गए थे 29 नक्सली


नारायणपुर।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में मंगलवार सुबह DRG और STF के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए। इनमें 2 महिला माओवादी हैं। इन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर देर रात जवान सर्चिंग पर निकल गए थे। जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 7 नक्सली मारे गए।
एरिया सर्चिंग में उनके शव बरामद किए गए हैं। वहीं उनके डेरे से एक AK-47 सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

14 दिन पहले कांकेर मुठभेड़ में मारे गए थे 29 नक्सली

16 अप्रैल को कांकेर जिले में पुलिस औऱ् नक्सलियों के बीच करीब 05 घंटे तक मुठभेड़ हुई थी। जिसमें डीआरजी और बीएसएफ के जवानों ने माओवादियों के ठिकाने में घुसकर 29 नक्सलियों को मार गिराया था।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment