- लावा पुरनगेल के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़
दंतेवाड़ा/बीजापुर।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच लावा पुरनगेल के जंगलों में भीषण मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।
मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों को पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों के जमावड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद सीआरपीएफ और दंतेवाड़ा डीआरजी ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की कंपनी नम्बर 2 के साथ जारी है।
माओवादियों के जमावड़े की सूचना:
सूत्रों के अनुसार, माओवादियों के जमावड़े की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सुबह 10:30 बजे से अभियान शुरू किया। इस दौरान SLR, 303, 315 बोर, और 12 बोर के हथियार बरामद किए गए हैं।
संयुक्त कार्यवाई:
मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। इस अभियान में गंगालूर थाना, कोबरा 202, बीजापुर डीआरजी, तर्रेम थाना और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई शामिल है। इस अभियान के दौरान भाकपा माओवादी संगठन के 13 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार हुए हैं, साथ ही विस्फोटक सामग्री के साथ 6 अन्य माओवादी भी गिरफ्तार किए गए हैं। ये माओवादी तर्रेम क्षेत्र में IED विस्फोट की घटना में शामिल थे।









