रायपुर।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा विधानसभा चुनाव लडऩे के बाद पूर्व जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 09 के सदस्य और सभापति थे। त्याग पत्र देने के पहले विजय शर्मा अपने क्षेत्र के लोगो से मिलने पहुचें और जनता का आभार जताया है।
एक तरफ इस्तीफा देने के बाद से राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी ने इस्तीफ़ा को नियम विरुद्ध बताया है। तुकाराम चंद्रवंशी कहा कि पंचायती राज अधिनियम में सदस्य को इस्तीफा देने का कोई प्रावधान नहीं है। पंचायत अधिनियम के खण्ड (36) के तहत सरपंच, उप-सरपंच, पंच, प्रधान, उप-प्रधान, प्रधान, उप-प्रधान और पंचायत समिति या जिला परिषद के सदस्य अपना त्यागपत्र सीईओ पंचायत या कलेक्टर को दे सकता है।









