रामानुजगंज।
ग्राम पंचायत भवरमाल में दिल दहलादेने वाली घटना सामने आया है जहां 2 वर्ष के बच्चा का घर के सामने बने डबरी में डूबने से मासुम की मौत हो गई। घटना से बच्चे के बाद परिजनों का बुरा हाल है। वही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार के सुबह शिवांशु बखला पिता भावेश बखला अपने चार बहनों के साथ घर के सामने खेल रहा था। वह खेलते खेलते घर के सामने ही डबरी चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह कुछ देर तक घर में नहीं लौटा तो घर वाले खोजने लगे तो डबरी में देखे गए तो वहा डबरी में डुबा हुआ मिला। घटना से शिवांशु के माता-पिता गहरे सदमे में है। चार बहनों के बाद शिवांशु था घर में सबका लाड़ला शिवांशु के अचानक इस प्रकार चले जाने से स्वजनों के साथ-साथ पूरा गांव में शौक की लहर दौड़ गई।









