Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आतंकी हमलों में पांच जवान घायल व एक जवान शहीद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

जम्मू।
जम्मू-कश्मीर के डोडा और कठुआ जिलों में जारी आतंकवाद रोक अभियान में सेना के पांच जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) घायल हो गए, जबकि एक अलग गोलीबारी में घायल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 01 जवान की मौत हो गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि डोडा जिले के चत्तरगला इलाके में मंगलवार देर रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मतभेड़ हुई।
गोलीबारी में सेना के पांच जवान और 01 एसपीओ गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल भद्रवाह ले जाया गया।
इस बीच, कठुआ जिले के कूटा मोड़ के सैदा सुखाल गांव में चल रहे एक अन्य अभियान में सीआरपीएफ का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया और बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment