Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विभूति ने किया अनीता भाभी पर अत्याचार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

एण्डटीवी के कल्ट कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) और अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) की खट्टी-मीठी, मनोरंजक और हंसाने वाली केमिस्ट्री के लिये उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल है। हालांकि, आने वाले एपिसोड्स में दर्शक एक चौंकाने वाला मोड़ देखेंगे, जहां विभूति अनीता के साथ दुर्व्यवहार करता नजर आयेगा और इसकी वजह से उसे गिरफ्तार भी कर लिया जायेगा!

आगामी कहानी के बारे में बताते हुये आसिफ शेख, जोकि विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, ‘‘तिवारी (रोहिताश्व गौड़) विभूति को अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) पर चिल्लाते हुये देखता है, जो डरी हुई है। यहां तक कि विभूति उस पर हाथ उठाने की कोशिश भी करता है, जिससे तिवारी बेहद गुस्सा हो जाता है। तिवारी इस बारे में अनीता से घुमा-फिरा कर बात करने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसके इशारों को नहीं समझ पाती है। परेशान होकर तिवारी डॉक्टर (जीतू गुप्ता) और मास्टर (विजय कुमार सिंह) से बात करता है, जो उसे पुलिस की मदद लेने की सलाह देते हैं। हालांकि, तिवारी ऐसा करने से हिचकिचाता है, क्योंकि उसे लगता है कि इससे एक ग्रूमिंग टीचर के रूप में अनीता की प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। इसलिये डॉक्टर उसे अनीता के आत्म-सम्मान को जगाने का सुझाव देता है। उस रात, विभूति फिर से अनीता के साथ झगड़ा करता है। इस बार अंगूरी (शुभांगी अत्रे) भी विभूति के इस दुर्व्यवहार को देखती है और दंग रह जाती है।

इस कहानी के बारे में आगे बताते हुये विदिशा श्रीवास्तव ऊर्फ अनीता ने कहा, ‘‘विभूति के चौंकाने वाले व्यवहार के बारे में अंगूरी अम्मा जी (सोमा राठौड़) को बताती है। अम्माजी को लगता है कि शायद विभूति किसी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है और हो सकता है कि वह खुदकुशी करने की भी कोशिश करे। वह अंगूरी को विभूति पर नजर रखने के लिये कहती हैं। अंगूरी इस काम के लिये टीका (वैभव माथुर) और टिल्लू (सलीम जैदी) की मदद लेती है। बेबस होकर तिवारी एक बार फिर डॉक्टर और मास्टर से सलाह लेता है और वे उसे लड़ाई के दौरान सीधे दखल देने के लिये कहते हैं। जब विभूति अनीता से झगड़ा कर रहा होता है, तो तिवारी बीच में धमक पड़ता है, लेकिन इससे अनीता नाराज हो जाती है। कोई रास्ता नजर नहीं आने पर तिवारी हप्पू (योगेश त्रिपाठी) के पास पहुंचता है और विभूति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराता है, लेकिन वह हप्पू सिंह से अनुरोध करता है कि विभूति को किसी दूसरे आरोप में गिरफ्तार किया जाये, ताकि अनीता की इज्जत पर आंच ना आए। हप्पू मान जाता है और विभूति को चोरी के इल्ज़ाम में गिरफ्तार कर लेता है। जब अंगूरी को यह पता चलता है, तो वह हप्पू से उलझ पड़ती है और खुद भी गिरफ्तार हो जाती है। उसके इस कदम से सभी चौंक जाते हैं।‘‘

क्या तिवारी विभूति के दुर्व्यवहार को रोकने और अंगूरी को जेल से छुड़ाने में कामयाब हो पायेगा? हंस-हंस कर लोट-पोट होने के लिये अपना पसंदीदा शो देखते रहिये।

 

देखिये ‘भाबीजी घर पर हैं’ हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10:30 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर!

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment