Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बेटी ने की मां-भाई की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

आरोपी पुलिस हिरास्त में

यमुनानगर। यह मामला हरियाणा के यमुनानगर में प्रॉपर्टी के लिए कलयुगी बेटी ने अपनी ही मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देने के लिए उसने मामा के लड़के (ममेरे भाई) की मदद ली। इनमें युवती ने मां और भाई के दोनों पैर पकड़े और ममेरे भाई ने मुंह में कपड़ा डाल उनका गला दबा दिया। हत्या करने के बाद उन्होने खुद ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दे पुलिस को बुलाया। जहां उन्होने हत्या की घटना को लूट दिखाने की कोशिश की।
लेकिन कहते है ना झूठ छुपे छापाया नहीं जाता वैसे ही इस घटना में भी हुआ। जहां हत्यारों ने घटना को लुट दिखाने की कोशिश की। बता दे कि इस घटना का पर्दाफाश सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आया जहां वे संदिग्ध दिखे। जिससे पोल खुल गई।

पुलिस ने आरोपी बेटी पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में साथ देने वाले उसके ममेरे भाई विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी कृष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस जांच के मुताबिक मीना (45) बेटे राहुल (24) और बेटी काजल (26) के साथ यमुनानगर के आजाद नगर की गली नंबर 2 में रहती थी। मीना के पति केशनाथ की 2007 में मौत हो चुकी थी। उन्होंने कुछ समय पहले ही यहां 32 लाख का घर खरीदा।

जिसके बाद वह सावनपुरी कॉलोनी से शिफ्ट हुए थे। पुलिस के मुताबिक राहुल फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वहीं उसकी बहन काजल एक मोबाइल शॉप में काम करती थी। काजल ने रविवार दोपहर 2.43 पर डायल-112 पर पुलिस को कॉल की।
जिसमें उसने कहा कि उनके घर में लूट की घटना हुई है। लुटेरों ने मां और भाई की हत्या भी कर दी है। वह जब घर लौटी तो उसे इसका पता चला। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजे दिया।
पुलिस के मुताबिक जांच में पुलिस को सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। वहीं अंदर जिस तरह से लूट का सामान बिखेरा गया था, वह भी लुटेरों का काम नहीं लगा। दोनों की मौत को भी 7 घंटे बीत चुके थे। इसके बाद पुलिस ने उनके घर के आसा-पास लगे सीसीटीवी कैंमरे में को आने-जाने वाले को चैक किया तो काजल के साथ एक युवक भी दिखाई दिया। पुलिस ने जब इसको लेकर काजल से पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलने लगी।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थाना सिटी यमुनानगर के थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि काजल की अक्सर अपनी मां से झगड़ा होता था। वारदात के दिन भी दोनों की कहासुनी हुई थी। काजल के साथ ममेरा भाई भी आया था। जिसका उनके साथ प्रॉपर्टी का झगड़ा चल रहा था। गुस्से में आकर काजल ने ममेरे भाई के साथ मिलकर मां की हत्या करने की ठान ली। उसने मां को नीचे गिरा उसके दोनों पैर पकड़ लिए। उसके ममेरे भाई ने मुंह में कपड़ा रख गला दबा दिया। मुंह में कपड़ा होने की वजह से वह चिल्ला भी न सकी।
उस समय मृतिका का बेटा राहुल घर पर नहीं था। हालांकि जब ये दोनों मां मीना की हत्या कर रहे थे तो वह भी घर पहुंच गया। उसने दोनों को मां की हत्या करते देख लिया था। यह देख काजल और ममेरे भाई ने मिल कर राहुल की गला घोंट कर हत्या कर दी। जिसके बाद ममेरा भाई वहां से फरार हो गया। मामला लूट का लगे, इसलिए वह कुछ सामान भी वहां से लेकर भाग गया था।
इसके बाद काजल ने घर में सामान बिखेरा और पूरी साजिश के तहत पुलिस को फोन कर लूट और हत्या की शिकायत कर दी। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि काजल की मां के साथ नहीं बनती थी। उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। शुरूआती जांच में यह हत्या प्रॉपर्टी की वजह से ही लग रहा है। फिर भी हर एंगल से अभी जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि काजल लड़कों की तरह रहती है। उसी तरह के कपड़े पहनती है और बात भी लड़कों की तरह ही करती है। उससे पूरे हत्याकांड के बारे में और पूछताछ की जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment