रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल और हथियारों के साथ आरोपी धराया
रायगढ़: रायगढ़ शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल, एक एयर पिस्टल और बुलेट का खोखा बरामद कर आरोपी आकाश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आकाश वर्मा पिछले 2-3 महीनों से फरार था और वन विभाग पर लगातार दबाव बना हुआ था।
विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आकाश वर्मा को पिथौरा से गिरफ्तार किया गया है। इस सफलता से वन विभाग ने बड़ी राहत की सांस ली है।









