Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर पुलिस को पनारापारा मंदिर से चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

भुतेश्वर महादेव मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की गई सामग्री बरामद

 

जगदलपुर (कौशल संदुजा)

पनारापारा स्थित भुतेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के मामले में बस्तर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी दुर्गेश उर्फ दीपेश माली (20 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की गई पीतल की सामग्री, जिसमें एक बड़ा दिया, थाली और कटोरी शामिल हैं, बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। प्रार्थी किशोर तिवारी ने 22 जुलाई 2024 की रात से 23 जुलाई 2024 की सुबह के बीच मंदिर से चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अनुसंधान के दौरान, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही दुर्गेश माली को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और चोरी की गई सामग्री को अपने घर के पास छिपाने की बात भी कबूली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक दिलीप कोसले, थाना प्रभारी शिवानंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर पाण्डे, प्रआर. अनंत बघेल, और आरक्षक रोशन चौहान, केशव चन्द्रा, धनंजय बघेल और रीना अनंत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment