Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सूरजपुर में ऑनलाइन ठगी का मामला, लोक सेवा केंद्र संचालक और आरक्षक से 27 लाख की ठगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 यूट्यूब पर लुभावने विज्ञापन का शिकार, कंपनी के सीएमडी समेत तीन आरोपितों पर मामला दर्ज

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

सूरजपुर। आनलाइन वेबसाइट पर 11 प्रतिशत ब्याज के लुभावने विज्ञापन के झांसे में आकर सिरसी गांव के लोक सेवा केंद्र संचालक शैलेंद्र कुशवाहा और उनका साथी आर्म्स फोर्स के आरक्षक सनत पटेल करीब 27 लाख रुपये ठगी का शिकार हो गए। आनलाइन शिकायत की जांच के बाद बसदेई पुलिस ने कंपनी के सीएमडी समेत तीन आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि यूट्यूब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ट्रांसविजन ड्रीम मल्टीट्रेड और हरित कृषि निधि लिमिटेड कंपनी द्वारा निवेश पर 11 प्रतिशत ब्याज का प्रलोभन दिया गया। इस प्रलोभन में आकर उन्होंने और सनत पटेल ने 21 नवंबर से 29 फरवरी तक उक्त ऑनलाइन कंपनी में 26 लाख 92 हजार 560 रुपये का निवेश किया था।

बसदेई पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कंपनी के सीएमडी तुषार भाजो निवासी 155 लाइन सरानी थाना बाओ बाजार कोलकाता के एक्सिस बैंक में संचालित खाते में राशि जमा नहीं हुई। जांच में यह भी पता चला कि कंपनी ने यूट्यूब से अपनी सभी जानकारी हटा ली है। पुलिस ने पाया कि कंपनी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लुभावने विज्ञापन के माध्यम से अधिक ब्याज देने का प्रलोभन देकर ठगी की है।

पुलिस ने उक्त कंपनी के सीएमडी तुषार भाजो समेत सुब्रतो सरकार कंपनी लीडर युट्यूबर और सूरज गिरी लीडर कंपनी कर्मचारी सभी निवासी कोलकाता के विरुद्ध धारा 420, 34 एवं आईटी एक्ट की धारा 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment