Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

श्रीसाजा राउत मंदिर से शिवधाम कोड़िया तक 12 अगस्त को भव्य कांवर यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

शिवजी की विराट मूर्ति और बाहुबली हनुमानजी की झांकी रहेंगी विशेष आकर्षण

न्यूज पेपर निर्माण सेवा
previous arrow
next arrow

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। श्रीसाजा राउत मंदिर जेवरा-सिरसा से शिवधाम कोड़िया के लिए 12 अगस्त, सोमवार को सुबह 6 बजे से भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी। सावन मास के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में हजारों शिवभक्त शामिल होंगे, जो भुई फोड़ महादेव में जल चढ़ाकर भगवान शिव को नमन करेंगे। यात्रा मार्ग में मालूद, बेलौदी, चिखली, इंदिरा नगर, कुटेलाभाठा, खपरी, सिरसाखुर्द, जेवरा, भटगांव, समोदा, कचांदुर, ढौर, खेदामारा, बासीन, बोड़ेगांव, करंजाभिलाई, झेंझरी, अरसनारा, रवेलीडीह, नंदकट्ठी के शिवभक्त जुड़ेंगे। इस दौरान श्री सिद्धी विनायक बघवा जस झांकी परिवार सिरसाखुर्द द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी, जिनमें केदारनाथ मंदिर, शिवजी की विराट मूर्ति, बाहुबली हनुमानजी और शिवलिंग की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment