

omdarpan-add
newspaperediting
नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.43 लाख रुपये मूल्य का अवैध गांजा जब्त
जगदलपुर (कौशल संदुजा)।
जगदलपुर ज़िले के नगरनार थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 24.305 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 2,43,000 रुपये आंकी गई है।


omdarpan-add
newspaperediting
मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने चिलकुटी ढाबा के पास रोड किनारे घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कटारिया (20 वर्ष) और अजय निनामा (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के धार ज़िले के रहने वाले हैं।
नगरनार थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, सउनि सतीश यादव, प्र.आ. खेदू ठाकुर, पवन श्रीवास्तव, आरक्षक वेदप्रकाश देशमुख और वीरेंद्र ठाकुर शामिल थे।









