Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजपूत क्षत्रिय महासभा का ऐतिहासिक कदम: प्री-वेडिंग शूट का सर्वसम्मति से बहिष्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

महिला एवं युवती सम्मान समारोह में समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा, प्री-वेडिंग के खिलाफ कड़ा विरोध

राजपूत क्षत्रिय महासभा का ऐतिहासिक कदम: प्री-वेडिंग शूट का सर्वसम्मति से बहिष्कार

बेमेतरा। 

राजपूत क्षत्रिय महासभा के रहटादह, बेमेतरा जोन में आयोजित महिला एवं युवती सम्मान समारोह में केंद्रीय महिला मंडल ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस समारोह में उपस्थित क्षत्राणी बहनों ने प्री-वेडिंग शूट के बहिष्कार की जोरदार अपील की। सभा की मुख्य अतिथि, श्रीमती ज्योति रिंकू सिंह ने आधुनिक युग में मोबाइल और सोशल मीडिया के प्रभाव पर चिंता व्यक्त की, जिससे दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

महासभा की केंद्रीय महिला अध्यक्ष, वंदना राजपूत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देते हैं, लेकिन वर्तमान समय में बच्चों को अनुशासन और आत्मनिर्भरता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वंदना राजपूत ने क्षत्राणी बहनों के समक्ष सवाल रखा कि क्या समाज में प्री-वेडिंग शूट उचित है? सभी बहनों ने इस पर एकमत से कहा कि इसे समाप्त किया जाना चाहिए। इसी के साथ वंदना राजपूत ने प्री-वेडिंग शूट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया और महासभा के अध्यक्ष से इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंजना (उमा) राजेश ठाकुर ने कहा कि सहनशीलता की कमी के कारण संबंध विच्छेद हो रहे हैं, और प्री-वेडिंग शूट जैसे आयोजनों पर पाबंदी लगाना आवश्यक है। सभा में उपस्थित विशिष्ट अतिथि, श्रीमती भूमिका राजपूत ने पारिवारिक मूल्यों और सहयोग की महत्ता पर जोर दिया, जबकि श्रीमती निर्मला सिंह ठाकुर ने बेटियों और बहुओं को समान सम्मान देने की बात कही।

सभा का संचालन केंद्रीय महिला सचिव श्रीमती छाया राजपूत एवं उपसचिव श्रीमती ममता राजपूत ने किया। समारोह में महासभा के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस समारोह में सैकड़ों की संख्या में क्षत्राणी बहनों की उपस्थिति देखी गई, जिन्होंने प्री-वेडिंग शूट के खिलाफ इस अभियान को एक नई दिशा दी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment