Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

21 अगस्त को लुण्ड्रा के असकला गांव में जन समस्या शिविर, कलेक्टर ने विभागों को दिए सफल आयोजन के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

 

  • 23 अगस्त से 10 सितंबर तक विशेष अभियान के तहत प्रधानमंत्री जनमन योजना की होगी समीक्षा

पंकज शुक्ला/अंबिकापुर


अम्बिकापुर, सरगुजा: लुण्ड्रा के असकला गांव में 21 अगस्त को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरगुजा के कलेक्टर ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में इस शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जनमन योजना की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पंचायत, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, और पीएमजीएसवाई जैसे विभागों को लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त से 10 सितंबर तक विशेष अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के लाभ दिए जाएंगे।

इस दौरान कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निजी स्कूलों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की सुविधाओं की जानकारी लेने के निर्देश भी दिए। वहीं, 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment