Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिला प्रतिष्ठित हिंदू केसरी पुरस्कार

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली:

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में प्रतिष्ठित “हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता वीर सावरकर जयंती के अवसर पर माय होम इंडिया संगठन द्वारा समाजसेवा, सनातन संस्कृति संरक्षण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

यह भी पढ़ो: ‘अब हम बस्तर नहीं छोड़ना चाहते…’ सीएम साय से मिले पद्मश्री गोडबोले दंपति, मुख्यमंत्री ने 40 साल की सेवा को सराहा)

इस विशेष अवसर पर कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रखर राष्ट्रवादी संत स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयकुमार रावल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ राजनेता सत्यनारायण जटिया और ‘माय होम इंडिया’ के संस्थापक सुनील देवधर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

‘घर वापसी अभियान’ की अहम भूमिका

विदित हो कि स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा प्रारंभ किए गए ऐतिहासिक “घर वापसी अभियान” को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इस अभियान के तहत अब तक हजारों धर्मांतरित हिंदुओं की वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिविधान से घर वापसी कराई जा चुकी है, ताकि उन्हें पुनः सनातन संस्कृति से जोड़ा जा सके। उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित “हिंदू केसरी” सम्मान इससे पूर्व सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके को भी प्रदान किया जा चुका है।

पुरस्कार प्राप्ति पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत सौभाग्य और प्रेरणा का विषय बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने अपना सम्पूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित कर दिया था। उन्हीं के आदर्शों और आशीर्वाद से वे इस अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

जूदेव ने स्पष्ट किया कि यह सम्मान उन्हें नवीन ऊर्जा और निरंतर समाजहित व राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि सनातन संस्कृति की रक्षा, सेवा, सुरक्षा और समरसता का यह अभियान भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ चलता रहेगा।

जाने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के बारे में: 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow