Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरगुजा जिला प्रशासन और पुलिस ने अस्पतालों की सुरक्षा पर की संयुक्त बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • महिला स्टाफ की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

सरगुजा जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले के मेडिकल कॉलेज, सरकारी और निजी अस्पतालों की सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए एक संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में कार्यरत महिला स्टाफ की सुरक्षा को सुनिश्चित करना था। इस बैठक में अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों और नगर पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह की उपस्थिति रही।

बैठक में जिले के विभिन्न अस्पतालों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया और अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारीगणों ने अस्पताल प्रमुखों से सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और समाधान के लिए आवश्यक उपाय सुझाए। बैठक में अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था, एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था, और महिला एवं पुरुष गार्डों की तैनाती पर जोर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक थाना स्तर पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा अस्पतालों की सुरक्षा सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए अस्पताल प्रबंधकों से सहयोग मांगा।

अपर कलेक्टर सुनील नायक ने महिला स्टाफ की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की, खासकर ड्यूटी के दौरान और ड्यूटी के पश्चात घर जाने के समय। इस दौरान मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर्स और विभिन्न निजी अस्पतालों के संचालकगण उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment