Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल लखनपुर लटोरी विकाखंड में पशुधन एक दिवसीय उत्सव मेला मे आयोजित कार्यक्रम मे हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • लटोरी में विकास खंड स्तरीय पशु मेला में 167 पशुपालकों ने कराया पंजीयन

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

लखनपुर के ग्राम लटोरी में आयोजित विकास खंड स्तरीय पशुधन मेला उत्सव में अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल ने पशुपालन को बढ़ावा देने की अपील की। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में क्षेत्र के 167 पशुपालकों ने अपने पशुओं का पंजीयन कराया। इस मेले में पशु-पक्षी प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गाय, बछवा, बछिया, भैंस/बैल, बकरी/भेड़/सुअर/बकरा, सांड और मुर्गी/पक्षी के सात वर्गों में प्रतिस्पर्धा हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे पशुपालकों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

मेले के दौरान चारा प्रदर्शनी, बकरी में कृत्रिम गर्भाधान नवाचार मॉडल, और बकरी पालन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लोगों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। इसके अलावा, 15 चयनित हितग्राहियों को बैकयार्ड कुक्कुट वितरण और 14 नर बकरा वितरण योजना के अंतर्गत चेक वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय योजनाओं और पशुपालन संबंधित जानकारी दी गई, साथ ही आगामी वर्ष के लिए योजनाओं के फार्म भी भरवाए गए।

विशेष रूप से, इस शिविर में एक काफ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न अलग-अलग नस्ल के वत्सों का प्रदर्शन किया गया। मेला प्रदर्शनी में लाए गए पशुओं का नि:शुल्क पशु उपचार, खुरहा-चपका टीकाकरण, और दवा वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल के साथ, विश्वनाथ गुप्ता, राजेन्द्र जायसवाल, शोभनाथ अगरिया, राम गोपाल, सुखसाय पोरते, राहुल अग्रवाल, मदन राजवाड़े, मोहपाल राजवाड़े, जयसवाल, रविन्द्र राजवाड़े, जय प्रकाश साहू, कामेनदर राजवाड़े, दिनेश बारी, और तबरेज ने भी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन अमित वर्मा ने किया और विभागीय जानकारी प्रदान करने में डाॅक्टर संतोष कवंर, डाॅक्टर रुपेश सिंह, डाॅक्टर सफदर खान, डाॅक्टर विकास जायसवाल, डाॅक्टर राहुल पेंडरो, डाॅक्टर मोहनी श्रीवास्तव और डाॅक्टर नेहा सिंह का अहम योगदान रहा।

मेले के सफल आयोजन में पशुधन विकास लखनपुर के मोबाईल वाहन से डाॅक्टर अखिलेश साहू, डॉक्टर पिरियल तिवारी, ईश्वर सिंह, सुखदेव तिर्की, जगमोहन टोप्पो, हरिश्चंद्र, डरेसर, समस्त पीएडबलू, और समस्त परिचारकों का योगदान सराहनीय रहा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment