Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव में बांटे लखपति दीदी प्रमाण पत्र

कोंडागांव में लखपति दीदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 बिहान समूह की महिलाओं से मिले मुख्यमंत्री साय, कहा- आर्थिक आजादी ही विकसित छग की नींव

कोंडागांव में लखपति दीदी

कोंडागांव (OM Darpan)।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा में बिहान समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक ‘मड़िया पेज’ का स्वाद चखा। इस अवसर पर जिले की 100 महिलाओं को लखपति दीदी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

महिलाओं की आर्थिक आजादी को बताया मजबूत नींव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं की आर्थिक आज़ादी और सामाजिक सम्मान को विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि जब ग्रामीण महिलाएं अपने श्रम, कौशल और समूह शक्ति के बल पर आगे बढ़ती हैं, तब परिवार, गांव और पूरा राज्य सशक्त होता है।

बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं की यह पहल ग्रामीण आजीविका और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों और लखपति दीदी अभियान से जुड़ी जानकारी के लिए
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की आधिकारिक जानकारी भी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow