बिहान समूह की महिलाओं से मिले मुख्यमंत्री साय, कहा- आर्थिक आजादी ही विकसित छग की नींव
कोंडागांव (OM Darpan):
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा में बिहान समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक ‘मड़िया पेज’ का स्वाद चखा। इस अवसर पर जिले की 100 महिलाओं को लखपति दीदी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं की आर्थिक आज़ादी और सामाजिक सम्मान को विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि जब ग्रामीण महिलाएं अपने श्रम, कौशल और समूह शक्ति के बल पर आगे बढ़ती हैं, तब परिवार, गांव और पूरा राज्य सशक्त होता है।
यह भी पढ़े:










