- नगर पंचायत कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, कामकाज रहेगा ठप
कोंटा (कौशल संदुजा)।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के द्वारा 4 सितंबर को रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पंचायत कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल के चलते नगर पंचायत का सारा कामकाज ठप रहेगा, जिससे नगर के विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ सकता है।
धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में तेजेश्वर वंजम, रफीक बाशा, के. राजेश, वंजाम रमेश, सौजन्या, परवीन कुरेशी, बोरा रामबाबू, घनश्याम निषाद, मानेश्वर साहू, और अजीत सरकार शामिल थे।









