- स्कूल प्रबंधन की लीपापोती नाकाम, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
बलरामपुर।
वाड्रफनगर विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल पंडरी में 9वीं कक्षा के एक छात्र को थप्पड़ मारने के आरोप में ग्रंथपाल चक्रधारी सिंह को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन पीड़ित छात्र के कान में गंभीर समस्या होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
छात्र की शिकायत के बाद प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक सरगुजा ने तुरंत प्रभाव से चक्रधारी सिंह को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य स्कूल कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना है।









