Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध, 
  • राज्यपाल की समीक्षा बैठकों पर बैज की टिप्पणी


रायपुर।

कांग्रेस ने महिला अत्याचार और कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन प्रदर्शन शुरू किया है, जिसे पीसीसी के निर्देश पर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया है। यह प्रदर्शन राजीव गांधी चौक पर हो रहा है, जहां कांग्रेस नेता कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में विशेष रूप से बिलासपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

बुलडोजर एक्शन पर बैज का बयान:
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में बुलडोजर एक्शन पर जारी दिशानिर्देशों पर दीपक बैज ने कहा, “कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठाती रही है कि बुलडोजर का प्रयोग गलत है और खासकर बीजेपी शासित राज्यों में इसका दुरुपयोग हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश बीजेपी की डराने-धमकाने की राजनीति पर एक तमाचा है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।”

राज्यपाल की समीक्षा बैठकें:
राज्यपाल द्वारा जिलों में की जा रही समीक्षा बैठकों पर टिप्पणी करते हुए दीपक बैज ने कहा कि यह राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि “बीजेपी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू है, जो राज्यपाल को जिलों में जाकर बैठकें करनी पड़ रही हैं।”

अपराधों की बढ़ती बाढ़ के खिलाफ हमारी आवाज़: पंकज शर्मा

आज रायपुर के गांधी चौक में सरकार की असफलता के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में रायपुर शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के साथ मैं भी सम्मिलित हुआ। हमारा यह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सरकार की असफलता के खिलाफ एक सशक्त आवाज है। भाजपा सरकार के शासन में बढ़ते अपराधों ने जनता को असुरक्षित और भयभीत कर दिया है। अपराधियों पर लगाम लगाने में सरकार की नाकामी ने आम आदमी की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।

हम इस अन्याय के खिलाफ खड़े हैं और अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, ताकि सरकार अपनी जिम्मेदारी को समझे और अपराध मुक्त समाज के लिए ठोस कदम उठाए। हम अपराध और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और सरकार से जवाब मांगते हैं। जब तक अपराधों पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment