- सभी बूथों पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित, कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी
जगदलपुर (कौशल संदुजा)।
भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत, नगर मंडल ने नगर के सभी शक्ति केंद्रों में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की। इस बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और सदस्यता प्रभारियों को सदस्यता अभियान की दिशा-निर्देश और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मार्गदर्शन देते हुए सभी बूथ अध्यक्षों और बूथ कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि हर बूथ में 200 सदस्य बनाने का जो लक्ष्य पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं सदस्य बनेंगे और अपने बूथ में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 और 2019 के बाद भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में नहीं हुआ था, और अब इस अभियान के माध्यम से करोड़ों भारतीय भाजपा से जुड़ने के इच्छुक हैं। यह अभियान भारत को विश्व गुरु, विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प से जुड़ा है। बैठक के दौरान संगठन की संरचना के बारे में विस्तार से बताया गया। हर शक्ति केंद्र में एक प्रभारी और एक सदस्यता सहयोगी नियुक्त किया गया है, जबकि हर बूथ में दो सदस्यता प्रभारी बनाए गए हैं, जो सदस्यता कार्यक्रम को लेकर बूथ स्तर पर कार्य करेंगे। बैठक में उपस्थित लोगों में मनोहर दत्त तिवारी, अभय दीक्षित, शशि पाठक, योगेश ठाकुर, नरेंद्र पाणिग्रही, योगेश शुक्ला, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रणघारी, संतोष बाजपेई, सूर्यभूषण सिंह, प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगाडे, गीता नाग, शंकर राव, अजय बैरागी, संतोष पांडे, रेखा सिंह, कृष्णा राय, खलील खान, बलवंत गुनाडे, विद्या सिंह, नरेंद्र गुप्ता, आशा महापात्र, कमला जंगल, गंगोत्री चंद्रवंशी, आशा गुप्ता, गोरी ठाकुर, रेणुका धीरेंद्र सिंह, मंजुला ध्रुव, दिलीप दास, संतोषी राव, नीलम यादव, सोहन सिंह बघेल, सुरेश रैली, शत्रुघ्न कश्यप, गीता पाल, और सुमन सिंह शामिल थे।









