Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तीजा पर्व में शामिल हुए सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर, तीजहारीन बहनों का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • मरोदा टैंक, रिसाली में तीजा तिहार और बहनों का सम्मान समारोह सम्पन्न

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मरोदा टैंक, रिसाली में माँ कल्याणी शीतला मंदिर समिति द्वारा आयोजित त्याग, तपस्या और आस्था के पर्व तीजा तिहार में दुर्ग सांसद विजय बघेल और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर तीजहारीन बहनों का साड़ी भेंट कर सम्मान किया गया और सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बहनों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेश की सभी बहन-बेटियों को लोक पर्व तीज की बधाई देते हुए कहा कि यह त्यौहार सखी-सहेलियों और परिवार से मिलने और सुख-दुख बांटने का उत्सव है। उन्होंने भगवान से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष और समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रजनी रजक, अभिनेत्री उपाशना वैष्णव, संगीता रजक, पार्षद विधि यादव, प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा, तेजराम साहू, उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, सचिव चोवाराम निषाद, संभु पटेल, विमल मानिकपुरी, माधव, मुक्तार यादव, पूनम सपहा, मुकेश यादव, प्रमोद साहू, शंकर यादव, मनोज साहू, राजू जंघेल, कोमल राधे, सितारा देवी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में बहनें और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment