Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए कई आईईडी बम किए बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • सुकमा जिले में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई ने नक्सल उन्मूलन अभियान को मजबूती दी

सुकमा (कौशल संदुजा)

जिला सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने 16 सितंबर 2024 को तीन अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए आईईडी बमों को सफलतापूर्वक बरामद कर उन्हें निष्क्रिय किया। इस कार्रवाई में जिला बल, 50, 217 वाहिनी सीआरपीएफ और 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

थाना किस्टाराम क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने के लिए आईईडी बम लगाने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद, नीर सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी) और हिमांशु बडोला (डिप्टी कमाण्डेन्ट) की अगुवाई में टीम ने कैम्प सलातोंग से अभियान शुरू किया। इस दौरान, कैम्प से लगभग 1.1 किमी दक्षिण और 1.5 किमी पूर्व दिशा में दो आईईडी बमों का पता लगाया गया—एक टिफिन आईईडी (लगभग 5 किग्रा) और एक प्रेशर आईईडी (लगभग 3 किग्रा)।

इसी क्रम में, थाना चिंतागुफा क्षेत्र में दुर्गाराम और अमृतेश कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) की अगुवाई में टीम ने मृनमोय बैनर्जी (सहायक कमाण्डेन्ट) के साथ ग्राम डब्बाकोंटा और पेंटापाड़ की ओर अभियान चलाया। यहां एक टिफिन आईईडी (8-10 किग्रा) बरामद किया गया। सभी बमों को सुरक्षा की दृष्टि से बीडीएस टीम द्वारा निष्क्रिय किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment