Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ग्राम पुरई में स्वच्छता दीदी एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का धूमधड़ाका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दुर्ग विकासखंड में महिलाओं ने खेलकूद और स्वच्छता के क्षेत्र में दिखाई अद्भुत भागीदारी

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

 

ग्राम पुरई स्वच्छता दीदी प्रतियोगिता ग्राम पुरई स्वच्छता दीदी प्रतियोगिता

 

 

 

जिला स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत विकासखंड स्तरीय स्वच्छता दीदी और महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग के ग्राम पुरई में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस कड़ी में, पुरई ग्राम पंचायत में आयोजित स्वच्छता और खेलकूद कार्यक्रमों में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गांव में सुबह से ही स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें पंचायत के विभिन्न हिस्सों की सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रांगण में महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जहां महिलाओं ने फुगड़ी, कबड्डी और अन्य खेलों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

सरकार लगातार स्वच्छता को प्रोत्साहन देने के लिए योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को जागरूक कर रही है। इस कार्यक्रम में जनभागीदारी को लेकर काफी उत्साह देखा गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment