Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ललित चंद्राकर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों की सुनी समस्याएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दुर्ग ग्रामीण विधायक ने प्रभावित क्षेत्र के सर्वेक्षण और मुआवजा वितरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

ललित चंद्राकर बाढ़ प्रभावित दौरा

 

 

लगातार बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में विधायक ललित चंद्राकर ने खुरसुल, महमरा, सिलोदा, खपरी, चांगोरी, खाड़ा, रुदा भोथली, तीरगा, झोला, कोलिहापुरी, और पीसेगांव का दौरा किया। उन्होंने गांववालों से मिलकर उनके हालचाल को जाना और उनकी समस्याओं को सुना। भारी बारिश से किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, घरों में पानी भर गया है, और जनमाल की क्षति हुई है।

विधायक चंद्राकर ने जिला सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों से फोन पर संपर्क करके बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन करने को कहा। उन्होंने जनमाल और फसल क्षति का डाटा संकलित कर रिपोर्ट तैयार करने और सरकार को उचित मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर इलाके के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, और कई स्थानीय सरपंच शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment