Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सलमान खान की सलामती के लिए भक्त ने किया तीन साल पहले मन्नत, घुटनों के बल चलकर पहुंचे मां दंतेश्वरी मंदिर

सलमान खान की सलामती के लिए भक्त ने किया तीन साल पहले मन्नत, घुटनों के बल चलकर पहुंचे मां दंतेश्वरी मंदिर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।  

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन, बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। धरमपुरा निवासी एक भक्त, जिन्होंने तीन साल पहले सलमान खान की सलामती के लिए मन्नत मांगी थी, वह भी घुटनों के बल चलकर मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे।

भक्त ने बताया कि तीन साल पहले सलमान खान पर आई विपत्तियों को देखकर उन्होंने मन्नत मांगी थी कि सलमान खान स्वस्थ और सुरक्षित रहें। तब से वह हर साल दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में सलमान खान के नाम से ज्योत जलाते आ रहे हैं। आज, मन्नत पूरी होने पर, उन्होंने 3 किलोमीटर का घुटनों पर सफर तय कर मां दंतेश्वरी के दर्शन किए।

भक्त ने बताया कि वह मुंबई गए थे और जब वह सलमान खान के घर के सामने पहुंचे, तो उनके व्यवहार से अत्यधिक प्रेरित हुए। तब से उन्होंने सलमान खान को फॉलो करना शुरू किया और विपत्तियों के समय मन्नत मांगी थी, जो अब पूरी हो गई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment