Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत 31 लाख की स्वीकृत राशि से स्कूल भवन निर्माण फिर से शुरू करने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत स्वीकृत 31 लाख रुपए की राशि से ग्राम पंचायत हनोदा में रुके हुए स्कूल भवन निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने की मांग की गई है। ग्राम सरपंच तेजराम चंदेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दुर्ग जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा, जिसमें तत्काल कार्यवाही की अपील की गई।

ग्राम सरपंच तेजराम चंदेल ने बताया कि लगभग दो साल पहले आरईएस विभाग द्वारा शासकीय प्राथमिक कन्या शाला भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद इसे रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं, और इस भूमि को सामाजिक कार्यों के लिए छोड़ने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सरपंच ने स्पष्ट किया कि उक्त स्थल पर पहले से ही स्कूल भवन था, जिसे उसकी जर्जर स्थिति के कारण ध्वस्त किया गया था। इसके बाद शासन द्वारा नए भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई थी।

तेजराम चंदेल ने आगे बताया कि स्कूल भवन का निर्माण रुकने से गांव के करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं तीन छोटे कमरों में ठूंस-ठूंसकर बैठने को मजबूर हैं, जिससे पढ़ाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधीश से जल्द से जल्द इस मुद्दे को हल करने और निर्माण कार्य फिर से शुरू करने की मांग की है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment