Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेताओं को दी धमकी, पार्टी छोड़ने का फरमान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीजापुर (कौशल संदुजा)।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के दो प्रमुख नेताओं, यालम वेंकेटश्वर और बिलाल खान, को पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। नक्सलियों के मद्देड एरिया कमेटी के सचिव बुचन्नना ने एक प्रेस नोट जारी कर इन नेताओं पर गांव-गांव जाकर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाने और पार्टी को मजबूत करने का आरोप लगाया है। इस अभियान के माध्यम से संगठन के विस्तार को नक्सली बौखलाहट में देखा जा रहा है।

भोपालपटनम के आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों ने इन नेताओं पर स्थानीय आश्रमों और पोटाकेबिन के अधीक्षकों से 20 से 30 हजार रुपए वसूली करने और पैसे न देने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। नागरिकों को भी भाजपा के सदस्यता अभियान से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

इस मामले में राज्य के मंत्री टंकराम वर्मा का कहना है कि नक्सली बौखलाहट में हैं क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए दृढ़ संकल्प लिया है। वर्मा ने स्पष्ट किया कि सरकार के मजबूत प्रयासों के कारण ही नक्सली इस प्रकार के कदम उठा रहे हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment