उरला (सत्यानंद सोई)।
शनिवार को दुर्गा माता की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धापूर्वक किया गया। माता सेवा जस गीत समिति के सदस्यों ने माता सेवा जस गीत गाते हुए चौघड़िया तालाब में माता की मूर्तियों का विसर्जन संपन्न किया। तालाब के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां हर कोई माता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहा था।
उल्लेखनीय है कि उरला में अधिकांश स्थानों की मूर्तियों का विसर्जन चौघड़िया तालाब में ही किया जाता है। इस वर्ष भी यही नजारा देखने को मिला, जब श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ कई स्थानों पर जोत जवारा का भी विसर्जन किया। श्रद्धालुओं की विशाल संख्या में उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।











