Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में नशे के विरुद्ध युद्ध: जनजागरूकता अभियान का आगाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई)।  

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान घोषणा की कि जिले के गांवों और कस्बों में नशे के खिलाफ एक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को नशे के वितंड़ा से रोकना और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाना है।

कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम स्कूलों, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर जाकर नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाएगी और संबंधित व्यक्तियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं के जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में कोई देरी न हो।

कलेक्टर ने जिले के सभी निकायों को निर्देशित किया कि राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही जल संरक्षण के कार्यों को गति देने और उनकी जियो टैगिंग करवाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

उन्होंने राजस्व प्रकरणों की लंबित स्थिति पर चिंता व्यक्त की और तत्काल इनका निराकरण करने के निर्देश दिए। दिव्यांग व्यक्तियों के सर्वेक्षण कर उनकी पहचान सुनिश्चित करने और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया गया।

इस बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एडीएम व एसडीएम उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment