महासमुंद/लाफिंग खुर्द ।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 1 के ग्राम लाफिंग खुर्द में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने शिरकत की। इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा उन्हें चंदन और गुलाल लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
अपने उद्बोधन में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने आत्म-सम्मान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि व्यक्तित्व का विकास मानव के जीवन का अहम पहलू है। उन्होंने कहा, “प्राचीन शिक्षा का तीसरा उद्देश्य व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास था। इसके लिए आत्म-सम्मान की भावना को विकसित करना अत्यंत आवश्यक समझा जाता था।”

