रायपुर।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग, छत्तीसगढ़ इकाई, इस दिवाली “एक दिया श्रीराम के नाम” अभियान के तहत 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक निशुल्क दिया वितरण करेगी। यह बैठक हाल ही में आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारणी के सदस्यों का परिचय भी कराया गया। इस अभियान का उद्देश्य हर घर और दुकान में भगवान राम के नाम से दीया जलाकर सुख, शांति और समृद्धि फैलाना है।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा, “आने वाले कल का भविष्य युवा है। हमें गर्व है कि एक सशक्त और मजबूत युवा विंग की टीम गठित की गई है।” युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने बैठक में बताया कि मिट्टी से बने हुए दिए विभिन्न स्थानों पर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया, “यह अभियान पूरे प्रदेश में फैलेगा और इसके तहत पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो पूरे कार्यक्रम की देखरेख करेगी।” इस समिति में गौतम रेलवानी, नरेश पंजवानी, सुनील वाधवा, अविनाश खेतपाल और राजू मनवानी शामिल हैं।
ललित जैसिंघ ने कहा, “हमारा मकसद है हर घर और दुकान में भगवान राम के नाम से दिया जलाना, ताकि हर घर दिवाली धूमधाम से मना सके। हम चाहते हैं कि हर घर सुख-समृद्धि से रोशन हो।”
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी, महामंत्री गौतम रेलवानी, नरेश पंजवानी, सुनील वाधवा, विनय नागदेव, संदीप थौरानी, सन्नी कुकरेजा, मुकेश मोटवानी, विकेश दोदाई, विक्रम मंधान, रितेश रंगलानी, अविनाश खेतपाल, नीरज मनवानी, जतिन नचरानी, राजू मनवानी, मोहित रंगलानी, जय रेलवानी, पंकज इसरानी और विशाल नानवानी उपस्थित थे।









