Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करमा महातिहार में विकास की घोषणाओं की झड़ी लगाई, संस्कृति संरक्षण का किया आह्वान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, करमा महातिहार, सूरजपुर, विकास परियोजनाएं, संस्कृति संरक्षण

 

सूरजपुर।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को सूरजपुर जिले के ग्राम सिलौटा प्रतापपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित आदिवासी करमा महातिहार में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतापपुर में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिनमें नवीन एसडीएम कार्यालय, चंदोरा-जजावल सड़क निर्माण, रेस्ट हाउस, बैडमिंटन कोर्ट और गर्भवती महिलाओं के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट शामिल हैं । साथ ही, उन्होंने ‘हमर सुघर गांव’ अभियान और ‘समाधान सूरजपुर ऐप’ का भी शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सकेगा । मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति पत्रक’ नामक विकास पत्रिका का विमोचन किया और ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कारों की शुरुआत की, जो जिला प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करेगा ।

करमा तिहार की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है, और इसे आगे भी जारी रखना आवश्यक है । उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों द्वारा संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की और सभी से एकता और उत्साह के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों के सम्मान और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया, जिसमें पीएम जनधन योजना और जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना का उल्लेख शामिल है ।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया । उन्होंने विभिन्न हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि के चेक, अनुदान और सामग्री वितरित की ।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने करमा महोत्सव को सरगुजा की पहचान बताया, जबकि महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने इसे प्राकृतिक धरोहर का हिस्सा बताया । विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर अन्य विधायक भूलन सिंह मरावी, रामकुमार टोप्पो, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, उद्धेश्वरी पैकरा और भैयालाल रजवाड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment