Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मठपुरैना सब स्टेशन में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, एई प्रवीण वर्मा के खिलाफ FIR की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

मठपुरैना सब स्टेशन में एक दर्दनाक हादसे में सीएसईबी के लाइनमैन दिलीप जंघेल की करंट लगने से मौत हो गई। दिलीप जंघेल खंभे पर चढ़कर लाइन बंद कर सुधार कार्य कर रहे थे, जब अचानक बिना सूचना के लाइन चालू कर दी गई। करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि यह घटना एई प्रवीण वर्मा की लापरवाही के कारण हुई है। परिजनों ने टिकरापारा पुलिस थाने में प्रवीण वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि सीएसईबी के मेंटेनेंस नियमों के अनुसार, बिना एई की अनुमति के पॉवर सप्लाई शुरू नहीं की जा सकती। सवाल यह है कि क्या प्रवीण वर्मा ने सप्लाई चालू करने की अनुमति दी थी या नहीं, और अगर उन्होंने अनुमति नहीं दी, तो किसने सप्लाई चालू की?

इस घटना की जांच की जा रही है, और परिजनों का आरोप है कि यदि लापरवाही की पुष्टि होती है, तो यह मामला हत्या का भी हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment