मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 9 अक्तूबर को टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया। रतन टाटा, जो देश के सबसे प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते थे, उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर अब भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके प्रति अपने विचार साझा कर रहे हैं।
इसी बीच एक व्यक्ति ने रतन टाटा के प्रति अपने अत्यधिक सम्मान को व्यक्त करने का अनूठा तरीका अपनाया। उसने अपनी छाती पर रतन टाटा का चेहरा टैटू के रूप में बनवाया। जब उस व्यक्ति से यह पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने इसके पीछे का इमोशनल कारण भी साझा किया, जो दर्शाता है कि रतन टाटा के प्रति लोगों के मन में कितनी गहरी श्रद्धा है।
रायपुर: रोड पर बजा डीजे, घर की छत पर नाचने लगीं लड़कियां, लड़कों की हरकतों से हुईं हैरान!
वीडियो में व्यक्ति बताता है कि कुछ साल पहले उसके एक दोस्त को कैंसर हो गया था। इलाज के लिए कई बड़े अस्पतालों का दौरा किया गया, लेकिन हर जगह इलाज बेहद महंगा था। इसके बाद उसे टाटा ट्रस्ट के बारे में जानकारी मिली। जब उसने पाया कि टाटा ट्रस्ट के माध्यम से उसका दोस्त मुफ्त में इलाज करा सकता है, तो वह अपने दोस्त को वहां भर्ती कराने ले गया। उसने कहा कि टाटा ट्रस्ट हर दिन ऐसे कितने ही जरूरतमंदों की मदद करता है। व्यक्ति ने रतन टाटा को ‘रियल लाइफ गॉड’ बताया और कहा कि वह उनके जैसा बनना चाहता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर @themustache_tattoo नामक अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। व्यक्ति की बातें लोगों के दिलों को छू रही हैं और कई लोगों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं।
वीडियों देखने के लिए क्लिंक करे:-
https://www.instagram.com/reel/DA-x3wrunFC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
रतन टाटा को 21 वर्ष की उम्र में टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में समूह ने ऑटोमोबाइल से लेकर स्टील तक के कारोबार में नई ऊंचाइयों को छुआ। आज टाटा समूह 2023-24 में 13 लाख 85 हजार करोड़ रुपये के राजस्व के साथ दुनिया के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक है।
अरबपतियों में शामिल होने के बावजूद रतन टाटा ने हमेशा सादगी और विनम्रता का परिचय दिया। उनकी उदारता और मानवतावादी दृष्टिकोण ने हर किसी का दिल जीता। कई बार उन्होंने गरीब और जरूरतमंदों की सहायता कर भारतीयों को गर्व महसूस कराया।







