Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मध्य प्रदेश के छतरपुर में चोरी के संदेह में तीन नाबालिगों को बांधकर परेड, दो पर केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छतरपुर।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर कस्बे में चोरी के संदेह में तीन नाबालिगों को रस्सी से बांधकर कस्बे में परेड कराने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

लेटेस्ट खबर:- 

रतन टाटा के निधन से देश गमगीन, एक शख्स ने छाती पर बनवाया चेहरा, वीडियो हुआ वायरल

रायपुर: रोड पर बजा डीजे, घर की छत पर नाचने लगीं लड़कियां, लड़कों की हरकतों से हुईं हैरान!

 

रविवार की सुबह तीनों नाबालिगों पर जेबकतरा और चोर होने का आरोप लगाते हुए पुरानी गल्ला मंडी इलाके में रस्सी से बांधकर घुमाया गया। मामले में पुलिस ने पहले तीनों नाबालिगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था। हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा के अनुसार, धर्मेंद्र राजपूत की शिकायत पर तीनों नाबालिगों पर मामला दर्ज हुआ है।

वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिगों में से एक ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद रविवार शाम कैलाश द्विवेदी और देव परमार सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (अश्लील कृत्य), 115 (2) (चोट पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 3 (5) (एक ही इरादे से कई लोगों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य), और 127 (2) (गलत तरीके से बंधक बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का भी उल्लंघन हुआ है।

पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment