लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ग्राम ननकटठी में जोत जंवारा विसर्जन हेतु भव्य शोभायात्रा का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जोत जंवारा विसर्जन शोभायात्रा ननकटठी

ननकटठी (रोहितास सिंह भुवाल)।
ग्राम ननकटठी में जोत जंवारा विसर्जन के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा हनुमान मंदिर महामाया मंदिर से शुरू होकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंची। सर्वप्रथम हनुमान मंदिर से जोत जंवारा की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सेवक जस गीत गाते हुए आगे चल रहे थे और उनके पीछे भक्तगण माता रानी की जयकार करते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा बावली चौक होते हुए मां चंडीका मंदिर पहुंची, और फिर मां शीतला मंदिर तक यात्रा की गई। अंत में, 25 एकड़ के तालाब में ज्योतजंवारा का विधिवत विसर्जन किया गया।

गौरतलब है कि इस शारदीय नवरात्र महापर्व के दौरान हनुमान मंदिर में 134, मां शीतला मंदिर में 55, और मां चंडिका मंदिर में 31 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए थे। इस धार्मिक अवसर पर ननकटठी के ग्रामीणों के साथ-साथ बाहरी श्रद्धालु भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment